logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्राचीन मंदिरों, आश्रमों और गंगा घाटों से जगमगा रहा बक्सर धाम उन्नाव

AIMA MEDIA जन जन की आवाज......
बक्सर धाम उन्नाव आस्था, इतिहास और आध्यात्म का अद्भुत संगम
माता चन्द्रिका देवी मंदिर उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद स्थित बक्सर धाम का एक अत्यंत प्राचीन एवं ऐतिहासिक धार्मिक स्थल माना जाता है। मान्यता है कि यहाँ माता चन्द्रिका देवी की कृपा सदैव भक्तों पर बनी रहती है और दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन हेतु आते हैं।
माता चन्द्रिका धाम के आसपास अनेक प्राचीन मंदिर, आश्रम एवं आध्यात्मिक स्थल स्थित हैं, जो इस पूरे क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाते हैं।
नमामि गंगे घाट के पास स्थित रामकोट आश्रम अत्यंत प्राचीन आश्रम माना जाता है। यहाँ गुल्ली बाबा ने कठोर तपस्या कर दिव्य शक्तियाँ प्राप्त की थीं। उनकी तथा उनके छोटे भाई लक्कड़ बाबा की समाधियाँ आज भी श्रद्धा का केंद्र बनी हुई हैं।
आश्रम परिसर में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं माता सीता का भव्य दरबार तथा भगवान शिव का अद्भुत शिवालय श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है।
माता चन्द्रिका मंदिर से लगभग 50 मीटर दूरी पर माता शारदा जी एवं ग्वालियर सरकार जी का भव्य मंदिर स्थित है। वहीं लगभग 100 मीटर दूरी पर स्थित बाला जी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। गंगा घाट एवं मंदिरों का रमणीय वातावरण भक्तों को विशेष आकर्षित करता है।
माता मंदिर से लगभग 200 मीटर दूरी पर स्थित शोभन सरकार आश्रम अपनी आध्यात्मिक सुंदरता एवं शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। आश्रम में सत्संगानन्द, परमानन्द, सैन स्वामी, बाला जी, राधा-कृष्ण, माता अन्नपूर्णा एवं नव देवियों के अद्भुत दर्शन श्रद्धालुओं को प्राप्त होते हैं।
आश्रम से लगभग 200 मीटर दूरी पर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान के भव्य एवं दिव्य दर्शन श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद प्रदान करते हैं।
माता चन्द्रिका धाम से लगभग 1 से 2 किलोमीटर दूरी पर स्थित अमर शहीद राजा राव राम बख्श सिंह पार्क बेहद सुंदर एवं आकर्षक स्थल माना जाता है। यहाँ विभिन्न रंगों के फूल, अनेक प्रकार के पेड़-पौधे एवं प्राकृतिक सौंदर्य लोगों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। श्रद्धालु एवं पर्यटक यहाँ अमर शहीद राजा राव राम बख्श सिंह जी की समाधि के दर्शन भी कर सकते हैं।
माता चन्द्रिका देवी मंदिर से लगभग 1 किलोमीटर दूरी पर स्थित भैरव बाबा मंदिर भी ऐतिहासिक महत्व रखता है। मान्यता है कि माता के दर्शन के बाद यदि श्रद्धालु भैरव बाबा के दर्शन न करें, तो यात्रा अधूरी मानी जाती है। इसी कारण भक्त माता चन्द्रिका देवी के साथ भैरव बाबा के दर्शन भी अवश्य करते हैं।
बक्सर धाम उन्नाव का यह पूरा क्षेत्र धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सौंदर्य एवं प्राचीन इतिहास का अद्भुत संगम माना जाता है, जहाँ आने वाले श्रद्धालु आध्यात्मिक शांति एवं दिव्यता का अनुभव करते हैं

171
8040 views

Comment