पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई आम जनता की चिंता
छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज एक बार फिर पेट्रोल के दाम में लगभग 87 से 90 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले बीते दिनों में तेल कंपनियों ने करीब 3 प्रति लीटर तक दाम बढ़ाए थे।
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पेट्रोल अब 104 से 105 प्रति लीटर तक पहुंच गया है। अंबिकापुर में पेट्रोल लगभग 104.70 प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि रायपुर, रायगढ़ और कोरबा में भी दाम लगातार बढ़ रहे हैं।
लगातार बढ़ती महंगाई और पेट्रोल की कीमतों में इजाफा होने से आम जनता की परेशानियां बढ़ गई हैं। वाहन चालकों, किसानों और रोज कमाने-खाने वाले लोगों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने से बाजार में खाने-पीने की वस्तुओं और दैनिक जरूरत के सामानों के दाम भी बढ़ने लगे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले जितने खर्च में महीने भर वाहन चल जाता था, अब उतने में आधा महीना भी निकालना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने सरकार से पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत देने की मांग की है।
विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और वैश्विक तनाव के कारण आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में और बढ़ोतरी हो सकती है।
AIMA MEDIA जन जन की आवाज
रिपोर्टर धीरज कुमार