logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दक्षिण कोरिया में भारतीय डॉक्टरों का जलवा, रोबोटिक सर्जरी सम्मेलन में बढ़ाया देश का मान

दक्षिण कोरिया के इंचियोन शहर में आयोजित प्रतिष्ठित कोरियन एसोसिएशन ऑफ रोबोटिक सर्जन्स (KAROS-2024) सम्मेलन में भारतीय डॉक्टरों की टीम ने शानदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए देश का गौरव बढ़ाया। एसोसिएशन ऑफ रोबोटिक एंड इनोवेटिव सर्जन्स के विशेष आमंत्रित अतिथियों के रूप में शामिल हुए भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने सम्मेलन में उन्नत चिकित्सा प्रशिक्षण और भविष्य की शैक्षणिक संभावनाओं पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए।

भारतीय टीम में डॉ. स्वागता, डॉ. विवेक बिंदल, डॉ. सोमा शेखर एस.पी. और डॉ. मंजीरी शामिल थे। सम्मेलन के दौरान आधुनिक रोबोटिक सर्जरी तकनीकों, उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रमों और चिकित्सा शिक्षा के नए आयामों पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर दक्षिण कोरिया के अत्याधुनिक रोबोटिक केंद्रों में भारतीय युवा सर्जनों के लिए भविष्य में ऑब्जर्वरशिप और ट्रैवलिंग फेलोशिप जैसे अवसर उपलब्ध कराने को लेकर भी सकारात्मक और रचनात्मक चर्चा हुई। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भारत और दक्षिण कोरिया के बीच चिकित्सा शिक्षा और तकनीकी सहयोग को नई मजबूती मिलेगी।

सम्मेलन के सफल आयोजन और भारत-दक्षिण कोरिया के शैक्षणिक संबंधों को मजबूत बनाने में योगदान के लिए KAROS के अध्यक्ष प्रोफेसर चांग मू कांग, डॉ. बुम ली और सचिव डॉ. मिन्जू पार्क को विशेष धन्यवाद दिया गया।

10
2477 views

Comment