गिरिडीह: मेसू कुमार मंडल गिरफ्तार, इलाके में तनाव
झारखंड : जनता जागरुकता संघ (JJS) के अध्यक्ष मेसू कुमार मंडल को प्रशासन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी की खबर फैलते ही गिरिडीह में सनसनी फैल गई और उनके समर्थकों में भारी नाराजगी देखी गई।
सूत्रों के अनुसार, प्रशासन काफी समय से मेसू कुमार मंडल पर नजर बनाए हुए था। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। समर्थकों का कहना है कि यह गिरफ्तारी गलत है, जबकि प्रशासन मामले की जांच में लगा हुआ है। पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और पुलिस सतर्कता बरत रही है।