केज स्थापना/संचालन के लिए आवेदन 07 जून तक का आमंत्रित
केज स्थापना/संचालन के लिए आवेदन 07 जून तक आमंत्रित
=====
सहायक संचालक मत्स्योद्योग देवास ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश स्तर पर लागू की गई मध्य प्रदेश एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 अन्तर्गत केज स्थापना/संचालन के लिए आवेदन 07 जून तक आमंत्रित किये गये है। इच्छुक निवेशक/उद्यमी 07 जून तक कार्यालयीन दिवस समय में आवेदन डी.पी.आर. व अन्य समस्त वांछित दस्तावेजों सहित मत्स्योद्योग विभाग कार्यालय मे प्रस्तुत कर सकते हैं, योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी मत्स्योद्योग विभाग के जिला कार्यालय व विभाग की वेबसाइट www.mpfisheries.gov.in से भी प्राप्त की जा सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए सहायक संचालक मत्स्योद्योग देवास श्री एस मण्डलोई मोबाइल नम्बर 88392-53572 से सम्पर्क कर सकते है।
सहायक संचालक मत्स्योद्योग देवास ने बताया कि जिले में मत्स्योद्यो विभाग, जिला पंचायत एवं निकाय के 100 हेक्टेयर से उपर के चयनित दतुनी जलाशय तथा मत्स्य महासंघ के अधीन जलाशयों का समूचित उपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासन द्वारा हितग्राही व समिति/संस्था मूलक योजना अंतर्गत पात्र व चयनित हितग्राहियों को उनकी पात्रता के अनुसार अनुदान सहायता दी जायेगी।
#dewas
#देवास
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Fisheries, Madhya Pradesh