logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मऊ: कानून व्यवस्था समीक्षा बैठक में एंटी रोमियो टीम सक्रिय करने निर्देश

मऊ: जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मासिक कानून व्यवस्था समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी और गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

उन्होंने विद्यालयों के आसपास बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एंटी रोमियो टीमों को सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिए ताकि ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। महिलाओं की सुरक्षा, अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई तथा त्योहारों और सार्वजनिक आयोजनों में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने गुंडा एक्ट से जुड़े मामलों की गंभीर और निष्पक्ष विवेचना के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

6
928 views

Comment