logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कटरा : ओम पाल गंगवार ने पर्यावरण व समाज पर विचार व्यक्त किए

कटरा : अपना दल के वरिष्ठ नेता व नगर पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव 2026 के अप्रत्यक्ष चाणक्य के नाम से प्रसिद्ध ओम पाल गंगवार ने पर्यावरण व प्रदूषण पर आयोजित विचार गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि आदिकाल से संघर्ष जारी रहा है, लेकिन जनता ने उसका समर्थन कम ही किया है। उन्होंने कहा कि वन्य समाज और आदि बासियों को आज भी विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जबकि जनता उनके सहयोग में बिल्कुल शामिल नहीं हो रही। गंगवार ने सत्तावाद, पूंजीवाद, लोभ और लालच को इस असहयोग के कारण बताया।

इस अवसर पर प्रसिद्ध लेखक, विचारक, शिक्षक और समाजसेवी अशोक बिंदु ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि जब देश गुलाम था और कुछ लोग विदेशी शासन के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे, तब भी जनता सहयोग के लिए सड़कों पर नहीं उतरी। इसके बजाय, लोग क्षेत्रवाद, जाति, समुदाय और राज्य के नाम पर मनमुटाव में उलझे रहे, जो आज भी जारी है।

1
0 views

Comment