हुगली: विधायक दीपांजन गुहा के कार्यालय का उद्घाटन कार्तिक महाराज ने किया
हुगली: चंदननगर में भाजपा विधायक दीपांजन गुहा के कार्यालय का उद्घाटन भारत सेवाश्रम संघ के सन्यासी और पश्चिम बंगाल के हिंदू सम्राट कार्तिक महाराज ने किया। इस अवसर पर हुगली जिला भाजपा अध्यक्ष गौतम चट्टोपाध्याय, पांडुआ विधायक तूषार मजूमदार, गोपाल उपाध्याय सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। विधायक दीपांजन गुहा ने मंच से कहा कि तृणमूल सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है, जिसे समाप्त करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि व्यापारी और छोटे कारोबारियों को परेशान न किया जाए और यदि कोई परेशानी हो तो पुलिस प्रशासन को शिकायत करें, जो पूरी निष्ठा से साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने क्षेत्र में निवेश बढ़ाने और रोजगार सृजन पर भी जोर दिया।
कार्तिक महाराज ने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि वे देशवासियों की सेवा के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बन चुकी है और संतों का आशीर्वाद सरकार के साथ है, जिससे बंगाल का विकास तेज होगा। फिरहाद हकीम के उस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जिसमें उन्होंने कहा था कि "जो लोग इस्लाम में जन्मे नहीं हैं, उनका दुर्भाग्य है," कार्तिक महाराज ने कहा कि हिंदू सन्यासी की वाणी सनातन धर्म की वाणी है जो पूरी दुनिया को आलोकित करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि साधु-संतों को मायापुर में सिर मुंडवाकर गेरुआ वस्त्र पहनते और फूल-पत्तल बजाते देखा जाएगा और फिरहाद हकीम को इंतजार करना चाहिए।