चंदननगर: विधायक दीपांजन गुहा के कार्यालय का उद्घाटन हिंदू सम्राट कार्तिक महाराज ने किया।
हुगली: चंदननगर में भाजपा विधायक दीपांजन गुहा के कार्यालय का उद्घाटन भारत सेवाश्रम संघ के सन्यासी "व" पश्चिम बंगाल के हिंदू सम्राट कहे जाने वाले कार्तिक महाराज ने किया। इस अवसर पर हुगली सांगठनिक जिला भाजपा अध्यक्ष गौतम चट्टोपाध्याय, पांडुआ भाजपा विधायक तूषार मजूमदार, गोपाल उपाध्याय सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे। विधायक दीपांजन गुहा ने मंच से कहा कि तृणमूल सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है, जिसका अंत करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छोटे-बड़े कारोबारियों और ऑटो-टोटो चालकों को परेशान न किया जाए और यदि कोई समस्या हो तो पुलिस प्रशासन से संपर्क किया जाए जो पूरी निष्ठा से सहयोग करेगी। उन्होंने अपने क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करते हुए चंदननगर की जगद्धात्री पूजा को विश्वस्तर पर ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्तिक महाराज ने कहा कि देश में पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री है जो देशवासियों की सेवा के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बन चुकी है और संतों का आशीर्वाद सरकार के साथ है, जिससे बंगाल का विकास तेज गति से होगा। उन्होंने तृणमूल नेता फिरहाद हकीम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हिंदू सन्यासी की वाणी सनातन धर्म की वाणी है जो पूरी दुनिया को आलोकित करेगी। उन्होंने बताया कि जल्द साधु-संत मायापुर में सिर मुंडवाकर गेरुआ वस्त्र पहनकर फूल-पत्तल बजाते दिखाई देंगे और फिरहाद हकीम से इंतजार करने को कहा।