logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनता की शिकायतों पर प्रशासन गंभीर, धोरैया में लगा साप्ताहिक जनता दरबार

धोरैया प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में अंचलाधिकारी श्रीनिवास कुमार सिंह और धोरैया थाना के प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में लोगों की समस्याएं सुनी गईं। बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने जमीन विवाद, दाखिल-खारिज और अन्य मामलों से संबंधित आवेदन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए।
जनता दरबार में अधिकारियों ने एक-एक मामलों की सुनवाई करते हुए त्वरित निष्पादन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार धोरैया क्षेत्र के पूर्व से लंबित 23 मामलों और धनकुंड क्षेत्र के 14 मामलों की समीक्षा की गई। वहीं धोरैया के 6 और धनकुंड के 3 मामलों का निष्पादन किया गया। इसके अलावा धोरैया से 3 और धनकुंड से 1 नया आवेदन प्राप्त हुआ।
अधिकारियों ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर शीघ्र समाधान करना है, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जनता दरबार के दौरान प्रखंड और पुलिस प्रशासन के कई कर्मी मौजूद रहे।

9
3059 views

Comment