logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सुल्तानपुर: अखंड योगदान एसोसिएशन की सामाजिक उत्थान पहल

सुल्तानपुर: अखंड योगदान एसोसिएशन द्वारा समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग के समग्र विकास के लिए निरंतर महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से लोगों को सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है। संस्था गरीब और असहाय बच्चों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ आईटी शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दे रही है ताकि बच्चे आधुनिक तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर सकें।

इसके अतिरिक्त, अखंड योगदान एसोसिएशन समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर और चिकित्सा सहायता कार्यक्रम आयोजित कर समाज के सभी वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा रही है। संस्था भ्रष्टाचार, अपराध और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता अभियान भी चला रही है। महिलाओं के सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्थान के लिए भी यह संस्था विभिन्न कार्यक्रम संचालित कर एक सशक्त और जागरूक समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

2
0 views

Comment