शाहजहांपुर: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लिए निशुल्क कैम्प
शाहजहांपुर: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत 19 मई 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार शाहजहांपुर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निशुल्क वृहद स्तर पर कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस कैम्प में योजना के इच्छुक लाभार्थियों को निशुल्क ऑनलाइन आवेदन भरवाने की सुविधा उपलब्ध होगी।
ऋण हेतु आवेदन करने वाले लाभार्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ एंड्रॉइड फोन लेकर उपस्थित होना होगा। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कटरा ने इस आयोजन की सूचना जारी की है। आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेजों में आठवीं कक्षा या समकक्ष की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो और जाति प्रमाण पत्र शामिल हैं।