logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

म्योरपुर : आरंगपानी गांव की मूलभूत समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, ब्लॉक प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर: अनंत कुमार



म्योरपुर (आरंगपानी)। स्थानीय विकास खंड म्योरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत आरंगपानी के ग्रामीणों ने गांव की विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ को एक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने सीसी रोड, बंधी निर्माण और पेयजल जैसे गंभीर मुद्दों पर ब्लॉक प्रमुख का ध्यान आकर्षित कराया।

प्रमुख समस्याएं जो ग्रामीणों ने उठाईं:

गंभीर जल संकट: ग्रामीण शांति देवी ने बताया कि गर्मी के दिनों में गांव के जलस्रोत पूरी तरह सूख जाते हैं, जिससे पीने के पानी की भारी किल्लत हो रही है। लगातार गिरते जलस्तर को देखते हुए ग्रामीणों ने आरंगपानी गांव में 'नल जल योजना' के तहत जल्द से जल्द पानी की सप्लाई शुरू करने की मांग की।

टूटी बंधी का निर्माण:

सुलेखा देवी ने ब्लॉक प्रमुख के सामने तेलिया गडई बांध का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि कई वर्षों से यह बांध टूटा पड़ा है, जिससे जल संरक्षण नहीं हो पा रहा है।

सीसी रोड में धांधली का आरोप:

देवकुमारी ने सड़क निर्माण को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके क्षेत्र में सीसी रोड के लिए कई बार नापी हो चुकी थी और वहां निर्माण सामग्री (मटेरियल) भी गिरा दी गई थी। लेकिन बाद में वह सड़क वहां न बनाकर किसी दूसरी जगह बनवा दी गई।

ब्लॉक प्रमुख का आश्वासन:

ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने आश्वासन दिया कि इन सभी समस्याओं की जांच कराकर जल्द से जल्द इनका स्थायी समाधान निकाला जाएगा।

ज्ञापन सौंपने में ये रहे शामिल:

ज्ञापन देने के दौरान मुख्य रूप से युवा समाजसेवी राजू कुमार गुप्त के साथ भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं, जिनमें देव कुमारी, कुसुम कुमारी, सुलेखा देवी, विनीता कुमारी, वार्ड सदस्य देव कुमारी, शांति देवी, दिलेश्वरी अगरिया, सीता कुमारी, शिव कुमारी पठारी और राजकुमारी सहित दर्जनों ग्रामीण महिलाएं शामिल थीं।

28
3257 views

Comment