logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पिंजौर क्षेत्र स्थित ऑफिस में लगातार चोरी कर रहे 2 आरोपी डिटेक्टिव स्टॉफ के हत्थे चढ़े, कैश बरामद कर भेजा जेल

आरोपी नसीरुदीन के खिलाफ पिंजौर थाना में वर्ष 2022 में एक डकैती का भी मामला दर्ज

पंचकूला / पिंजौर/ 18 मई :- पिंजौर थाना क्षेत्र की हिमशिखा कॉलोनी में लगातार तीन दिनों तक एक कार्यालय में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को डिटेक्टिव स्टॉफ ने गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपियों ने कार्यालय से निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाली मशीनें, विंडो एसी आदि सामान चोरी कर लिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी का सामान बेचकर बचाए गए 20 हजार रुपये बरामद कर दोनों आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पिंजौर वासी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनका कार्यालय हिमशिखा कॉलोनी में स्थित है, जहां 12 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 के बीच लगातार चोरी की घटनाएं हुईं। शिकायतकर्ता के अनुसार 12 अप्रैल को निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाली मशीन का मोटर चोरी हुआ, 13 अप्रैल को एलजी कंपनी का डेढ़ टन विंडो एसी चोरी कर लिया गया तथा 14 अप्रैल को वाटर डिस्पेंसर, बिजली की तारें समेत अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर भी चोरों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।

एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार शिकायत के आधार पर थाना पिंजौर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 व 331(3) के तहत 14 मई को मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। हमारी डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम ने इन्चार्ज इंस्पेक्टर निर्मल सिंह की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी रशीद अली उर्फ लाखा उम्र 31 वर्ष तथा नसीरूदीन पुत्र कमालदीन उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया। दोंनो आरोपी पिंजौर क्षेत्र के गांव टिब्बी बक्शीवाला के निवासी है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी नसीरुदीन के खिलाफ पिंजौर थाना में वर्ष 2022 में एक डकैती का मामला भी दर्ज है।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने चोरी किए गए सामान को बेच दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान बेचकर बचाए गए 20 हजार बरामद किए है। दोनों आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत भेज दिया है।

0
12 views

Comment