सांगानेर रेलवे स्टेशन कार्य धीमा, ठहराव की मांग
सांगानेर: सीएम के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में सांगानेर रेलवे स्टेशन का कार्य बहुत ही धीमा चल रहा है। स्थानीय जनता ने इस समस्या को सीएम साहब के संज्ञान में लेने की मांग की है। स्टेशन पर सुधार कार्य की गति से लोग असंतुष्ट हैं और इसे जल्द पूरा करने की आवश्यकता है।
सांगानेर रेलवे स्टेशन पर लोकल दो ही ट्रेनें सुबह और शाम को रुकती हैं, जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दयोदया इंटरसिटी ट्रेन के ठहराव की मांग भी उठाई गई है ताकि यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सके और उनकी समस्याओं का समाधान हो सके।