logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चंदौली मुगलसराय में अतिक्रमण पर तेज़ी से बुलडोजर कार्रवाई

चंदौली: मुगलसराय में सड़क चौड़ीकरण के तहत अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्तीकरण अभियान तेज़ कर दिया है। उप जिलाधिकारी अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल की व्यवस्था करते हुए कई अतिक्रमण हटाए। नगर पालिका परिषद और पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारी भी इस कार्रवाई में मौजूद थे। ध्वस्तीकरण कार्यवाही के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी तैनात रहीं।

प्रशासन ने रेलवे स्टेशन के सामने स्थित सभी दुकानों को पूरी तरह से हटाने का निर्णय लिया है। यह कार्रवाई सुबह से शुरू होकर देर शाम तक जारी रही। अतिक्रमण हटाने के अभियान में प्राचीन काली मंदिर भी शामिल है, जिसे अन्यत्र पुनः स्थापित करने के लिए निर्माण कार्य जोरों पर है। हालांकि मंदिर के नए स्थान के पास सार्वजनिक शौचालय होने पर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है और मांग की है कि सार्वजनिक शौचालय को मंदिर से दूर स्थानांतरित किया जाए।

0
24 views

Comment