logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जम्मू सांबा में 30 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या

जम्मू संभाग: सांबा जिले के बड़ी ब्रह्मणा थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णानगर वार्ड नंबर 7, कार्थोली में 30 वर्षीय महिला अनुराधा की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हत्या तेजधार हथियार से की गई होने का संदेह जताया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन पुलिस मामले का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दे रही है।

0
45 views

Comment