logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

21 मई को भुवाखेड़ी में विशाल निःशुल्क आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

*आधुनिक जापानी मशीनों से होगी स्वास्थ्य जांच, झालावाड़ के प्रसिद्ध आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. पी.सी. वर्मा देंगे परामर्श।*

छबड़ा (बारां)आयुर्वेद अपनाओ, स्वस्थ जीवन पाओ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने और क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने हेतु 21 मई 2026 (गुरुवार) को भुवाखेड़ी में एक दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।यह शिविर अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग केंद्र एवं ओशो आशीष ध्यान केंद्र परिसर में आयोजित होगा, जो नहर किनारे स्थित ब्ल्यू वर्ड स्विमिंग पूल एवं नव निर्माणाधीन खाटूश्यामजी मंदिर (खाटूश्याम गोशाला) के समीप भुवाखेड़ी (छबड़ा) में स्थित है।
शिविर का समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक रहेगा।
आधुनिक तकनीक से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण,योग केंद्र संचालक एवं शिविर समन्वयक डॉ. स्वामी ध्यान गगन ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में मनोहर थाना (झालावाड़) के विख्यात आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ.पी.सी.वर्मा अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ सेवाएं प्रदान करेंगे।शिविर में आने वाले मरीजों की विभिन्न प्रकार की प्राथमिक स्वास्थ्य जांचें आधुनिक जापानी मशीनों द्वारा पूर्णतः निःशुल्क की जाएंगी। साथ ही मरीजों को आयुर्वेदिक उपचार, उचित खान-पान, दिनचर्या एवं जीवनशैली में सुधार संबंधी विशेषज्ञ परामर्श भी मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा।पुरानी एवं जटिल बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए सुनहरा अवसर,डॉ. स्वामी ध्यान गगन ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि जो लोग लंबे समय से पुरानी, जटिल अथवा बार-बार होने वाली बीमारियों से परेशान हैं,वे इस शिविर में पहुँचकर आधुनिक जापानी तकनीक से स्वास्थ्य जांच करवाएं और आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से स्थायी लाभ प्राप्त करें।
उन्होंने बताया कि शिविर में जांच एवं परामर्श पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। परामर्श के बाद यदि कोई मरीज दवाएं लेना चाहता है तो दवाएं शिविर स्थल पर सशुल्क उपलब्ध रहेंगी।
एक नजर में शिविर की मुख्य जानकारी
दिनांक: 21 मई 2026 (गुरुवार)
समय: प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक
स्थान: अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग केंद्र एवं ओशो आशीष ध्यान केंद्र, खाटूश्याम गोशाला एवं ब्ल्यू वर्ड स्विमिंग पूल के पास, भुवाखेड़ी (छबड़ा)
मुख्य चिकित्सक: डॉ. पी.सी. वर्मा (मनोहर थाना, झालावाड़) एवं विशेषज्ञ टीम
सहयोगी संस्थाएं: कीर्ति लाइफ केयर वैलनेस सेंटर (इंद्रा कॉलोनी, छबड़ा) एवं ओशो आशीष ध्यान योग केंद्र,अमीरपुर खेड़ी (भुवाखेड़ी)छबड़ा
संपर्क सूत्र-
9414963503
9413006192
9636422699

0
88 views

Comment