logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चाईबासा: 30 चापाकलों की मरम्मत से ग्रामीणों को मिली राहत

चाईबासा: भीषण गर्मी और पेयजल संकट को देखते हुए पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, चाईबासा ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में खराब पड़े 30 चापाकलों की मरम्मत कर उन्हें पुनः चालू किया है। 18 मई 2026 को इस कार्य को पूरा किया गया ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

सदर प्रखंड के सिम्बिया पंचायत के पातागुईरा गांव के विभिन्न टोला एवं विद्यालय परिसर में 6 चापाकलों की मरम्मत की गई। नोवामुंडी प्रखंड के पेटेता पंचायत के दुवारसाई गांव में 4 चापाकलों को दुरुस्त किया गया। खूंटपानी, जगन्नाथपुर, तांतनगर, टोंटो, झींकपानी, मंझगांव और कुमारडुंगी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में भी कुल 20 चापाकलों की मरम्मत कर ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य गर्मी के मौसम में पेयजल संकट को कम करने के लिए लगातार जारी रखा जाएगा।

10
897 views

Comment