Rekha Yadav Meets Ken Betwa Project Affected Tribals, Assures Support
छतरपुर: केन बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित आदिवासियों की समस्याओं को लेकर महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव आज आदिवासियों से मिलने पहुंची। उन्होंने इन लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। इसी दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से फोन पर बातचीत कर प्रभावितों की जायज मांगों को भी बताया।
रेखा यादव ने कहा कि जन सेवक वही है जो विपत्ति के समय जनता के साथ खड़ा होता है। उन्होंने आदिवासियों को भरोसा दिलाया कि उनकी बात को उच्च स्तर तक पहुंचाया जाएगा। पिछले लगभग दो महीने से आदिवासियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन क्षेत्रीय सांसद और विधायक उनसे मिलने नहीं गए। खजुराहो तथा टीकमगढ़ के दो सांसद और जिले के पांच भाजपा विधायक होने के बावजूद कोई भी भाजपा नेता गाँव ढोढन और पलकौंहा का दौरा नहीं किया। इसका जिम्मा जिला प्रशासन पर डाला गया। आदिवासियों ने रेखा यादव के इस कदम की सराहना की।