झारखंड: जेटेट में भोजपुरी-मगही शामिल करने पर समिति की बैठक
रांची: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) में भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को शामिल करने के मसले पर पांच मंत्रियों की समिति की पहली बैठक प्रोजेक्ट भवन में हुई। बैठक में कार्मिक एवं शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि अधिकारियों को संबंधित तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाने का निर्देश दिया गया है। अगली बैठक शुक्रवार या शनिवार को आयोजित होगी, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।
समिति में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, राधाकृष्ण किशोर, संजय यादव, योगेंद्र प्रसाद और सुदिव्य कुमार सोनू शामिल हैं। सरकार इस पहल को क्षेत्रीय और राजनीतिक संतुलन से जोड़कर देख रही है, खासकर बिहार से लगे सीमावर्ती जिलों में भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को लेकर लंबे समय से युवाओं की नाराजगी को देखते हुए। झारखंड में भाषा का मुद्दा संवेदनशील है और क्षेत्रीय भाषाओं को मान्यता देने की मांग लगातार उठती रही है।