logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

टोहाना में जनहितैषी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

टोहाना : टोहाना विधानसभा के गाँव मुंदलिया एवं दमकौरा में विभिन्न जनहितैषी विकास परियोजनाओं का राज्यसभा सांसद श्री Subhash Barala जी ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों के स्नेह, विश्वास और आत्मीय स्वागत ने सभी को अभिभूत कर दिया। ये परियोजनाएँ क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनकल्याण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी, जो ग्रामीण जीवन को और अधिक सशक्त एवं सुविधाजनक बनाएंगी।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" के मूल मंत्र के साथ अंतिम पंक्ति तक विकास पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री Nayab Singh Saini जी के नेतृत्व में हरियाणा विकास और जनसेवा के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस दौरान सरपंच श्री कुलदीप सिंह संधू (मुंदलिया) एवं सरपंच श्री कर्मजीत सिंह (दमकौरा) सहित अन्य सम्मानित ग्रामीण, कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिनका हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

1
77 views

Comment