मां की हिम्मत के आगे हार गए बदमाश, बैग बचाने वाली अनीता को SSP ने किया सम्मानित...see more
एटा की अनीता चौहान ने उस रात जो किया, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। बच्चे की जरूरी दवाइयों से भरा बैग बचाने के लिए उन्होंने दो बदमाशों से अकेले भिड़कर ऐसी बहादुरी दिखाई कि लोग उन्हें लेडी शेरनी कहने लगे। बदमाशों ने उन्हें थप्पड़ मारे, सड़क पर गिराया, नाली में धक्का दिया और घसीटा भी, लेकिन अनीता ने किसी भी हाल में बैग नहीं छोड़ा।
वीडियो वायरल होने के बाद अनीता की बहादुरी पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई। हर कोई उस मां के जज्बे को सलाम करता नजर आया, जिसने अपने बच्चे की दवाइयों के लिए दर्द और डर दोनों को पीछे छोड़ दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही एटा के एसएसपी ने अनीता चौहान को सम्मानित करने का फैसला लिया। जब उन्हें शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया, तो वह पल अनीता के लिए किसी सरप्राइज सम्मान से कम नहीं था। सम्मान समारोह में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उनकी हिम्मत को सलाम किया।