logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बीसपुर में पंचायत निधि में कथित गबन

ग्राम पंचायत बीसपुर में पंचायत निधि में कथित गबन को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सरपंच-सचिव द्वारा पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपये की राशि निकाली गई, लेकिन जमीनी स्तर पर कार्य अधूरे या दिखाई ही नहीं दे रहे हैं।
आरोप है कि पिछले वर्ष पंचायत भवन निर्माण एवं पंचायत भवन में रनिंग वाटर व्यवस्था के नाम पर लाखों रुपये खर्च दर्शाए गए। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में जल व्यवस्था उपलब्ध कराने के नाम पर भी बड़ी राशि निकाले जाने की बात सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित कार्यों की गुणवत्ता और वास्तविकता की जांच की जाए तो पूरे मामले का खुलासा हो सकता है।
इस मामले में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती गुड़िया कश्यप ने कहा कि पंचायत के नाम से जो राशि निकाली गई है, उसकी जानकारी उन्हें नहीं है। वहीं ग्रामीणों ने पंचायत सचिव धनीराम पर पंचायत की राशि के गबन का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, पंचायत के वित्तीय अभिलेखों की जांच करने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत विकास के नाम पर सरकारी राशि का दुरुपयोग होने से गांव के वास्तविक विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

9
2927 views

Comment