logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नजीबाबाद: साहू जैन कॉलेज में नशा मुक्ति जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

नजीबाबाद: साहू जैन महाविद्यालय में 18 मई 2026 को "नशा मुक्ति जागरूकता अभियान" विषय पर एक संगोष्ठी डॉ. सरोज बाई, डॉ. मोनिका सागर और डॉ. नवीन द्विवेदी के निर्देशन में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना था। संगोष्ठी का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बी. एस. तोमर द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्राचार्य ने नशे के स्वास्थ्य और सामाजिक प्रभावों पर विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं ने तंबाकू, शराब और अन्य मादक पदार्थों के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नशा युवाओं के भविष्य को प्रभावित करता है और मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डालता है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी "नशा मुक्ति" विषय पर भाषण प्रस्तुत कर नशामुक्त समाज का संदेश दिया। संगोष्ठी में महाविद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

1
48 views

Comment