चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल संकट, पंपों पर लगी लिमिट
बाइक-स्कूटी को 500 और कारों को 1500 तक ही मिलेगा तेल
चंडीगढ़ में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई प्रभावित होने के चलते कई पेट्रोल पंपों पर तेल देने की सीमा तय कर दी गई है। हालात को देखते हुए कुछ पंप मालिकों ने नोटिस बोर्ड और पोस्टर लगाकर ग्राहकों को जानकारी दी है कि अब बाइक और स्कूटी में केवल 500 तक तथा कारों में अधिकतम 1500 तक का ही पेट्रोल-डीजल डाला जाएगा।
पंप संचालकों का कहना है कि ईंधन की सीमित उपलब्धता के कारण यह फैसला लिया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को तेल मिल सके और अचानक खत्म होने जैसी स्थिति न बने।
तेल भरवाने पहुंचे लोगों को पंपों पर लंबी कतारों का सामना करना पड़ रहा है। कई वाहन चालकों ने प्रशासन से जल्द सप्लाई सामान्य करवाने की मांग की है। वहीं सोशल मीडिया पर भी पेट्रोल पंपों के बाहर लगे पोस्टर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और लोगों से अपील की गई है कि घबराकर जरूरत से ज्यादा ईंधन खरीदने से बचें।
#चंडीगढ़ #पेट्रोल_संकट #डीजल_संकट #PetrolCrisis #ChandigarhNews #BreakingNews #समाचार #samacharsansarnews24