logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कालका-पिंजोर में 24 मई को लगेगा द्वितीय मेगा रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

पिंजोर। समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय कालका पिंजोर टेंट डीलर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 24 मई 2026, रविवार को डोनेट ब्लड, डोनेट होप संदेश के साथ द्वितीय मेगा रक्तदान एवं विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक व्हाइट कैसल, गेट नंबर-2, पिंजोर में आयोजित होगा।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचाने में सहायक बन सकता है। उन्होंने कहा कि आपका रक्त किसी को जीवन का दूसरा अवसर दे सकता है, इसी उद्देश्य के साथ यह अभियान चलाया जा रहा है।
शिविर के दौरान रक्तदान के साथ-साथ नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जाएगा, जिसमें शहर के प्रतिष्ठित अस्पतालों और विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा सेवाएं दी जाएंगी।
पारस हॉस्पिटल्स की ओर से बीपी, शुगर, पीएफटी, ईसीजी और बीएमडी जांच की जाएगी। वहीं डॉ. लाल पैथलैब्स द्वारा आवश्यक लैब टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा क्लोव डेंटल के विशेषज्ञों द्वारा डेंटल चेकअप तथा अग्रवाल आई हॉस्पिटल द्वारा नेत्र जांच की जाएगी।
शिविर में मेडिसिन, ऑर्थो, कार्डियक, यूरोलॉजी एवं डाइटीशियन विशेषज्ञों द्वारा नि:शुल्क परामर्श भी दिया जाएगा। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र, रिफ्रेशमेंट एवं संस्था की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्र के सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुण्य कार्य में भाग लेने और बी अ हीरो, डोनेट ब्लड, सेव लाइफ अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 9105000048, 9988684330, 9467421634।

0
66 views

Comment