खरसावां में राजकीय प्लस टू हाई स्कूल में पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया
सरायकेला-खरसावां: खरसावां के राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय में पुलिस प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को महिला सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध, नशा मुक्ति, साइबर अपराध और महिला अधिकारों से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। इस दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, डायल 112 और साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन 1930 के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
गौरव कुमार ने बच्चा चोरी जैसी अफवाहों से सतर्क रहने, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने और सड़क सुरक्षा व गुड सेमेरिटन कानून के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने खरसावां थाना का मोबाइल नंबर साझा कर किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधान शिक्षिका मंजु कुमारी हेंब्रम सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।