logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

निरसा के अंतर्गत शिबलीबाड़ी में "Say No to Drugs" अभियान के तहत युवाओं ने ली नशा-मुक्त समाज की शपथ!

शिबलीबाड़ी, धनबाद। दिनांक:17/05/2026, को रात्रि:9:00 बजे,गौसिया मस्जिद के पास, अली मोहल्ला, शिबलीबाड़ी, कुमारधुबी में युवा एक्शन कमिटी द्वारा Say No to Drugs अभियान के तहत नशा-मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों, युवाओं एवं गणमान्य लोगों ने नशा न करने, नशे से दूर रहने और समाज को नशा-मुक्त बनाने की शपथ ली। कमिटी ने निर्णय लिया कि क्षेत्र में नशा बेचने, फैलाने, सेवन करने या नशे के कारोबार से जुड़े लोगों को पहले समझाकर सुधारने का प्रयास किया जाएगा।

युवा एक्शन कमिटी ने ऐसे लोगों से अपील की कि वे 7 दिनों के अंदर स्वयं आगे आकर नशा छोड़ने और समाज की मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लें। इसके बाद भी यदि कोई नशे का कारोबार या सेवन जारी रखता है, तो इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को देकर कानून के अनुसार कार्रवाई में सहयोग किया जाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग थे:
सनवर खान-सदर/अध्यक्ष,शम्सुद्दीन अंसारी-उप-सदर/उपाध्यक्ष,वसीम अंसारी-सचिव,आसिफ रहीम-उप-सचिव, जावेद अख्तर-कोषाध्यक्ष,गुलाम कुरैशी-जिला परिषद सदस्य, झामुमो (JMM), मोहम्मद शहबाज़ अंसारी उर्फ जैकी जिला उप-सचिव, झारखंड प्रदेश अंबेडकर मंच, जिला धनबाद तथा कुमारधुबी पुलिस के प्रतिनिधि।

अंत में युवा एक्शन कमिटी ने पुलिस प्रशासन से नशा-मुक्ति अभियान में सहयोग और क्षेत्र में नशे के कारोबार पर रोक लगाने हेतु आवश्यक कानूनी कार्रवाई की अपील की।

11
1964 views

Comment