logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आरोग्य धाम सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय में निशुल्क स्वास्थ्य लगा

आरोग्य धाम सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने किया शिविर का अवलोकन, अपनी स्वास्थ्य जांचें भी कराईं

गोले का मंदिर स्थित आरोग्य धाम सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालय में रविवार को निःशुल्क सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में शहर के लगभग 150 नागरिकों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने भी शिविर का अवलोकन किया। साथ ही अपनी स्वास्थ्य जाँचें भी कराईं। उन्होंने सुपर स्पेशिलिटी शिविर आयोजित करने के लिये आरोग्यधाम चिकित्सालय प्रबंधन के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।
शिविर में कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रो एवं लीवर रोग, न्यूरोलॉजी, पीवीएम एवं चेस्ट रोग, त्वचा रोग, मेडिसिन, सर्जरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, बाल एवं शिशु रोग तथा फिजियोथेरेपी के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया गया।
शिविर के दौरान ओपीडी पूर्णतः निःशुल्क रखी गई थी। साथ ही शुगर एवं बीपी की जांच भी निःशुल्क की गई। लगभग 20 लोगों की ईसीजी जांच भी निःशुल्क कराई गई। शिविर में आए नागरिकों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त कर इस पहल की सराहना की।
इस अवसर पर संस्था द्वारा जानकारी दी गई कि आरोग्य धाम परिसर में लगभग 500 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से एक अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालय का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जो भविष्य में क्षेत्रवासियों को उच्च स्तरीय एवं सस्ती चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएगा।
साथ ही यह भी बताया गया कि आरोग्यधाम सुपर स्पेशिलिटी चिकित्सालय में गत 4 मई से नियमित ओपीडी सेवाएं प्रारंभ हो चुकी हैं, जो अब प्रतिदिन नियमित एवं सुचारू रूप से संचालित रहेंगी। प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सभी सुपर स्पेशियलिटी विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे। क्षेत्र के नागरिक यहां आकर कम शुल्क पर उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
#gwalior
#arogydham
CM Madhya Pradesh

55
1239 views

Comment