logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुरैना व जोरा के ग्रामों में 18 मई को टी. बी. मुक्त भारत अभियान के तहत होंगे एक्स-रे

मुरैना व जौरा के ग्रामों में 18 मई को टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत होंगे एक्स-रे

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के अंतर्गत संचालित टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय कार्ययोजना में हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन के उपयोग के लिए साप्ताहिक सूक्ष्म योजना लागू की गई है। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीमें निर्धारित ग्रामों में पहुंचकर नागरिकों की जांच करेंगी।
इसी क्रम में 18 मई को मुरैना विकासखण्ड के नूरावाद स्थित पहाड़ी फूलपुर के उप स्वास्थ्य केन्द्र पर शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में सीएचओ श्री सुनील धाकड़ उपस्थित रहेंगे। (मो. 7354390107) तथा उनके साथ सहायक कर्मचारी ज्योतिसना (मो. 8435375147) सहयोग प्रदान करेंगी। टीम द्वारा ग्रामों में पहुंचकर लोगों के एक्स-रे किए जाएंगे एवं टी.बी. की जांच की जाएगी। तिगरा सेवा के आंगनबाड़ी भवन पर शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में सीएचओ श्री सुनील धाकड़ उपस्थित रहेंगे। (मो. 7354390107) तथा उनके साथ सहायक कर्मचारी सुधामा (मो. 6263817052) सहयोग प्रदान करेंगी। टीम द्वारा ग्रामों में पहुंचकर लोगों के एक्स-रे किए जाएंगे एवं टी.बी. की जांच की जाएगी।
इसी प्रकार जौरा विकासखण्ड के ग्राम घुर्रा में भी 18 मई को जांच शिविर एचडब्ल्यूसी भवन में आयोजित होगा। यहां सीएचओ श्री नरेन्द्र बांदिल (मो. 7027846461) उपस्थित रहेंगे तथा सहयोग हेतु अरूणा (मो. 9753456191) तैनात रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे शिविरों में पहुंचकर जांच कराएं तथा टी.बी. मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
-
#Morena

44
1194 views

Comment