logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी का गठन: बैठक 18 मई को

जिला स्तरीय स्टैडिंग कमेटी का गठन: बैठक 18 मई को



राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के आदेशानुसार पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची वार्षिक पुनरीक्षण 2026 प्रक्रिया का कार्य वर्तमान में प्रचलित है। पंचायतों की मतदाता सूची के पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने जिला स्तरीय स्टैडिंग कमेटी का गठन किया।

जिला स्तरीय कमेटी में अध्यक्ष कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) रहेगें। सदस्य के रूप में सीईओ जिला पंचायत, अपर कलेक्टर उप जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आरती गुर्जर, उपाध्यक्ष श्री बनवारी लाल धाकड़, जनपद अध्यक्ष पोरसा श्रीमती अनुराधा, जनपद अध्यक्ष अंबाह कु. मधुरिमा तोमर, जनपद अध्यक्ष मुरैना श्री मोहर सिंह कंषाना, जनपद अध्यक्ष जौरा श्रीमती प्रिया सिकरवार, जनपद अध्यक्ष पहाडगढ़ श्रीमती अंगूरी लाखन धाकड़, जनपद अध्यक्ष कैलारस श्रीमती सुनीता जाटव, जनपद अध्यक्ष सबलगढ़ श्रीमती सुनीता रावत, उपाध्यक्ष पोरसा श्री गजराज सिंह, उपाध्यक्ष अंबाह श्री शिशुपाल सिंह सखवार, उपाध्यक्ष मुरैना श्रीमती आरती हर्षाना, उपाध्यक्ष पोरसा श्री राजेश राजपूत, उपाध्यक्ष पहाडगढ़ श्री महेन्द्र त्यागी, उपाध्यक्ष कैलारस श्रीमती सरवती धाकड़, उपाध्यक्ष सबलगढ़ श्री बजरंज सिंह जादौन को नियुक्त किया है। इसी प्रकार सदस्य के रूप में जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 1 के सदस्य श्री मुरारी लाल, वार्ड क्रमांक 2 श्री दशरथ सिंह नरवरिया, वार्ड क्रमांक 3 श्रीमती अभिनव मिनी छारी, वार्ड क्रमांक 4 श्री वीरेन्द्र खटीक, वार्ड क्रमांक 5 श्रीमती रेश्मा कुशवाह, वार्ड क्रमांक 6 श्रीमती गिरिजा बाई, वार्ड क्रमांक 7 श्रीमती ऊषा केपी कंषाना, वार्ड क्रमांक 8 श्रीमती अनुराधा परमार, वार्ड क्रमांक 9 श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर, वार्ड क्रमांक 10 श्रीमती मधु ऐदल सिंह मावई, वार्ड क्रमांक 11 श्री केशव सिंह, वार्ड क्रमांक 12 श्रीमती ओमवती, वार्ड क्रमांक 13 श्रीमती जलदेवी, वार्ड क्रमांक 14 की श्री भूपेन्द्र सिंह सिकरवार, वार्ड क्रमांक 16 श्रीमती पानो हरी सिंह कुशवाह, वार्ड क्रमांक 17 श्री अमर सिंह धाकड़, वार्ड क्रमांक 19 श्रीमती कपूरी रावत और वार्ड क्रमांक 20 की श्रीमती रामसनेही राहुल होंगे।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी की बैठक 18 मई 2026 को दोपहर 2ः30 बजे नवीन कलेक्ट्रेट सभागार मुरैना में आयोजित की गई है।

-

#JansamparkMP #morena2026 #Morena

46
1203 views

Comment