logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पाली से दुर्गावाहिनी की बहने शोर्य प्रशिक्षण के लिए डिडवाना रवाना।

पाली से दुर्गावाहिनी की बहनें शौर्य प्रशिक्षण के लिए डिडवाना रवाना।

पाली - विश्व हिन्दू परिषद की युवा महिला इकाई दुर्गावाहिनी का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग 17 मई से 24 में तक डीडवाना स्थित पूजा इंटरनेशनल एकेडमी में आयोजित होगा। जिला प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि धर्म, संस्कार एवं राष्ट्र सेवा के भाव को लेकर दुर्गावाहिनी की बहने इस प्रशिक्षण वर्ग में बहनों को शारीरिक, बौद्धिक एवं आत्मरक्षा का विशेष प्रशिक्षण देगी, जिससे उनमें संगठन, अनुशासन एवं सेवा भाव का विकास हो सके।

उन्होंने बताया कि पाली संगठनात्मक जिले पाली, मारवाड़ जंक्शन, खिंवाड़ा रोहट, पाली ग्रामीण से 35 बहने शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के लिए डीडवाना के लिए रवाना हुई । सभी बहनों को तिलक लगाकर मुंह मीठा करवा कर शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के लिए रवाना किया गया ।

इस अवसर पर जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत, सह मंत्री किशन सीरवी, नगर अध्यक्ष आनंद स्वरूप गुप्ता, मातृशक्ति जिला संयोजिका रेखा सोलंकी, हेमा प्रजापत, सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

रिपोर्ट- घेवरचन्द आर्य पाली

13
1465 views

Comment