logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Astrotalk के लाइव सेशन में विवादित गतिविधियों पर नाराजगी

आज देश के चर्चित Astrology Platform को लेकर बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिस प्लेटफॉर्म को करोड़ों लोगों के बीच आध्यात्मिक मार्गदर्शन और ज्योतिषीय समाधान देने वाला मंच बताया जाता है, उसी प्लेटफॉर्म के Live Session में अशोभनीय गतिविधियां देखने को मिली हैं।

जानकारी के अनुसार, Astrotalk के Live Session में एक तथाकथित astrologer आपत्तिजनक तरीके से डांस करता दिखाई दिया। इतना ही नहीं, उसका dressing sense और व्यवहार भी बेहद विवादित और असामाजिक बताया जा रहा है। इस घटना के बाद सोशल Media पर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

लोगों का कहना है कि जिस प्लेटफॉर्म पर लोग अपनी मानसिक, पारिवारिक, आर्थिक और व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान पाने के लिए आते हैं, वहां इस तरह की गतिविधियां बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण हैं। कई लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या अब Astrology Platforms को क्लब और मनोरंजन का माध्यम बना दिया गया है?

विशेषज्ञों का मानना है कि ज्योतिष केवल एक profession नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक विश्वास से जुड़ा विषय है। ऐसे में इस प्रकार की घटनाएं न केवल ज्योतिष शास्त्र की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि genuine astrologers की छवि भी खराब करती हैं।

सबसे बड़ा सवाल Astrotalk की monitoring team और management पर उठ रहा है। लोगों का आरोप है कि genuine astrologers को पर्याप्त support नहीं दिया जाता, जबकि इस प्रकार की विवादित गतिविधियों में शामिल profiles पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जाती। बताया जा रहा है कि विवाद सामने आने के बाद bhi संबंधित profile platform पर active बनी हुई है।

सोशल Media पर अब लोग इस पूरे मामले को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और Astrotalk की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। कई users ने इसे astrology और spirituality के नाम पर सस्ता मनोरंजन बताया है।

फिलहाल यह मामला तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग platform management से जवाब तथा सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

0
94 views

Comment