वाराणसी: मानवाधिकार परामर्शदात्री समिति ने कैंसर जागरूकता शिविर आयोजित किया
वाराणसी: मानवाधिकार परामर्शदात्री समिति द्वारा सरैया स्थित मदरसा इस्लामिया के पास कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) आनंद कुमार MBBS, MS(Onco & General Surgery) थे, जिनका कहना था कि कैंसर के खिलाफ लड़ाई में जागरूकता सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने कैंसर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं और बताया कि शुरुआती दौर में कैंसर का सफल उपचार संभव है।
कार्यक्रम में शेख असद आज़मी, मुफ्ती बनारस मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी, और सरैया पुलिस चौकी प्रभारी भी उपस्थित थे। संरक्षक हाजी ओकास अंसारी ने इस पहल की सराहना की और जन स्वास्थ्य के लिए ऐसे अभियान आवश्यक बताए। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव अब्दुज हफीज तथा विधिक सलाहकार मोहम्मद मुनाफ अंसारी ने किया, जबकि मण्डल अध्यक्ष सोहैल अहमद ने व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया। अंत में मुफ्ती मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।