logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) द्वारा नवनिर्वाचित ब्राह्मण पार्षदों का सम्मान।

अम्बाला शहर निकाय चुनाव में विजयी हुए ब्राह्मण समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों का राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी एवं हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष जंगशेर शर्मा ने अपने पदाधिकारियों राष्ट्रीय सचिव अशोक शर्मा, प्रदेश सचिव अशोक भारद्वाज, प्रदेश कानूनी सलाहकार तेजपाल शर्मा,जिला प्रभारी बीके मिश्रा, जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा (शैली) संगठन मंत्री लखनपाल शर्मा, अम्बाला शहर अध्यक्ष वरिंदर दीक्षित, महासचिव मुकेश शर्मा, प्रेमसागर, रमेश आर्य, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष कपिल शर्मा (बाबा हेड़ी) कृष्ण शर्मा, पंकज बाली के साथ सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को भगवान परशुराम जी का पावन अंगवस्त्र एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

जंगशेर शर्मा ने कहा कि समाज के प्रतिनिधियों का जनसेवा के क्षेत्र में आगे आना गौरव की बात है। उन्होंने सभी पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए समाज और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) सदैव समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है और आगे भी समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

इस मौके पर संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं भारी संख्या में समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

4
959 views

Comment