*भारतीय जनता पार्टी अलवर उत्तर के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन*
*भारतीय जनता पार्टी अलवर उत्तर के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन*
खैरथल हीरालाल भूरानी
आज भारतीय जनता पार्टी अलवर उत्तर के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ। आज के प्रशिक्षण वर्ग में 6 सत्रो का संचालन हुआ। आज प्रशिक्षण शिविर में राजस्थान सरकार के मंत्री गौतम दक रहे उन्होंने देश और राजस्थान सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के विषय पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी और कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया। अन्य सत्रो में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक रामहेत यादव ,प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र कटारा, विचार परिवार विषय पर पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जय आहुजा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देश के सामने सामाजिक व राजनीति चुनौतियों के बारे में विस्तार से बताया। अंत में प्रशिक्षण शिविर का समापन सत्र आयोजित किया गया जिसमें मुख्य वक्ता जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह , तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ योगी,जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी,बानसुर विधायक देवी सिंह शेखावत,जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, पूर्व विधायक रामहेत यादव,RCA कन्वीनर मोहित यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष उम्मेद भाया, जिला प्रभारी गौरव यादव,इन्द्र यादव वर्ग समन्वयक जिला महामंत्री पवन यादव,रमेश रावत,अनूप यादव,पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमल यादव,डॉ अंजलि यादव,जिला उपाध्यक्ष शिवचरण यादव,सज्जन मिश्रा,पवन सिंह चौहान,जिला मंत्री देवेंद्र यादव,सविता यादव,संजय मीर,विशेषर चौधरी,नरेंद्र चौधरी एवं जिले के पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,महामंत्री एवं जिला के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।