लखनऊ जिला कोर्ट में बुलडोजर एक्शन, अवैध चैंबरों पर चला प्रशासन का शिकंजा
लखनऊ- जिला कोर्ट परिसर में अवैध कब्जों के खिलाफ बुधवार को बड़ा बुलडोजर अभियान चलाया गया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम और प्रशासन की टीम ने कार्रवाई शुरू करते हुए वकीलों के अवैध चैंबरों और दुकानों को हटाना शुरू किया।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार करीब 240 अवैध कब्जों को चिन्हित किया गया है, जिन पर चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जा रही है। सुबह से ही कोर्ट परिसर में बुलडोजर और नगर निगम की टीमें पहुंच गईं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
कार्रवाई का कुछ वकीलों ने विरोध भी किया। विरोध बढ़ने पर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में यह कार्रवाई की जा रही है और अवैध कब्जों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
फिलहाल पूरे कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।