कटोराताल क्षेत्र के नई बस्ती में आज सुबह एक युवक नें फांसी लगाकर की आत्महत्या
काशीपुर:-आज दिनांक 17/5/2026 को समय सुबह 7.30 बजे कालर इरफान अली द्वारा डायल 112 के माध्यम से सूचना दी कि उसके भतीजे मुरसलीन उर्फ अनस ने फांसी लगा ली है।
उक्त सूचना पर SSI नवीन बुधानी, चौकी प्रभारी मीना रावत, SI गणेश पांडे द्वारा मौके पर जाकर देखा मृतक मुरसलीन उर्फ अनस पुत्र इमरान अली निवासी कटोराताल नई बस्ती निकट पोस्टमार्टम हाउस उम्र 17 वर्ष का शव परिजनों द्वारा उतारकर नीचे रखा है। मृतक के गले में Ligature Mark स्पष्ट दिख रहा है इसके अतिरिक्त कोई अन्य जाहिरा चोट के निशान नहीं है। परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक मुरसलीन का अक्षा नाम की लड़की से प्रेम प्रंसग चल रहा था। जिस कारण वह कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा आदि की कार्यवाही की जा रही है।