कोतवाली आईटीआई पुलिस द्वारा गुमशुदा लड़की को सकुशल किया बरामद।
काशीपुर:-दिनांक 07.05.2026 को वादिनी मुकदमा तारावती पत्नी विनोद निवासी ग्राम गिन्नी खेड़ा कोतवाली आईटीआई द्वारा अपनी 22 वर्षीय पुत्री सुहानी को आलम पुत्र मोबिन निवासी बांसखेड़ा के द्वारा बहला फुसलाकर दिनांक 06.05.2026 को अपने साथ ले जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुकदमा एफआईआर संख्या 135/2026 धारा 140(3) बीएस पंजीकृत कर सुहानी और आलम की तलाश हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते दोनों को प्रयागराज से दिनांक 13.05.2026 को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस की कार्यवाही की शिकायतकर्ता द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई ।
बरामदगी पुलिस टीम
1- अपर उप निरीक्षक दीपक चौहान
2- कांस्टेबल 1108 हरीश नेगी
कोतवाली आईटीआई जनपद ऊधम सिंह नगर