logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नावकोठी पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, दो बाइक बरामद

बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गौरीपुर के पास 20 अप्रैल 2025 को हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल 2025 को गौरीपुर गांव के समीप मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने संतोष कुमार, पिता बागीशा महतो, निवासी गौरीपुर थाना नावकोठी, जिला बेगूसराय को हथियार का भय दिखाकर 55 हजार रुपये नकद एवं सोना-चांदी के कुछ जेवर लूट लिए थे। घटना के संबंध में नावकोठी थाना कांड संख्या 83/25 दिनांक 20.04.2025 के तहत धारा 309(4) बीएनएस में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
मामले के अनुसंधान के दौरान 16 मई 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर नावकोठी थाना पुलिस ने इस कांड में संलिप्त अपराधी गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ एवं उसकी स्वीकारोक्ति के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल अन्य दो अपराधियों विशाल कुमार और धर्मवीर कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी अपराधियों ने लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। साथ ही घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस द्वारा विधि-सम्मत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान इस प्रकार हुई है
गुड्डू कुमार, पिता अमलेश महतो, निवासी रजौड़ा थाना मुफस्सिल।
विशाल कुमार, पिता रणजीत महतो।
धर्मवीर कुमार, पिता मंजू ठाकुर, निवासी नवला थाना वीरपुर, जिला बेगूसराय।
इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की चर्चा हो रही है।

4
947 views

Comment