logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रूडकी: देह व्यापार व नशे के धंधे को रोकने को लेकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात।

रूडकी: देह व्यापार और नशे के तेजी से बढ़ते धंधे को रोकने के लिए आज विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसपी देहात शेखर सुयाल से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। बीते शुक्रवार को इन संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इस समस्या के खिलाफ खुलकर विरोध भी किया था।

मुलाकात के दौरान विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के सदस्य राणा, पंकज बिश्नोई, देशबंधु गुप्ता, श्रीमान चतरसेन, संजीव मेहंदीरता, श्याम गुलाटी, विजय शर्मा, संदीप वर्मा, नीरज, दीपक भारती, संदीप ग्रोवर, बृजमोहन मौर्य, मोहित वशिष्ठ और दलीप मेहंदीरत्ता उपस्थित रहे। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने की उम्मीद जताई और पुलिस अधीक्षक से इस पर कड़ा कदम उठाने की मांग की।

5
1096 views

Comment