logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नेपाल भारत साहित्य महोत्सव में मेरठ के चरण सिंह स्वामी होंगे विशिष्ट अतिथि

मेरठ। नेपाल की राजधानी काठमांडू में 29 से 31 मई 2026 तक आयोजित होने जा रहे नेपाल भारत साहित्य महोत्सव में मेरठ के वरिष्ठ साहित्यकार एवं समाजसेवी चरण सिंह स्वामी को विशिष्ट अतिथि एवं वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। उनके चयन से साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।

चरण सिंह स्वामी ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन (आइमा) की कोर कमेटी के सदस्य एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री भी हैं। सामाजिक एवं साहित्यिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह सम्मान महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह महोत्सव क्रांतिधरा साहित्य अकादमी, मेरठ (भारत) एवं हिन्दी अकादमी नेपाल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारत और नेपाल के अनेक साहित्यकार, कवि, लेखक एवं बुद्धिजीवी सहभागिता करेंगे।

चरण सिंह स्वामी ने कहा कि भारत और नेपाल के सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संबंध सदियों पुराने हैं तथा ऐसे आयोजन दोनों देशों के बीच साहित्यिक संवाद और भाईचारे को और अधिक मजबूत बनाते हैं। उन्होंने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान मेरठ एवं उत्तर प्रदेश के लिए भी गौरव का विषय है।

ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन (आइमा), साहित्यकारों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने चरण सिंह स्वामी को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल प्रतिनिधित्व की कामना की है। सभी ने विश्वास जताया कि वे महोत्सव में अपने विचारों से भारत की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करेंगे।

11
6391 views

Comment