logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जबलपुर: अवैध देशी/विदेशी मदिरा की दुकान संचालित, आबकारी विभाग और पुलिस पर सवाल

जबलपुर तहसील के तिलवारा थाना अंतर्गत ग्राम सिवनी टोला में कमला शिवहरे द्वारा अवैध देशी एवं विदेशी मदिरा की दुकान संचालित की जा रही है। यह दुकान शहपुरा तहसील के चरगवा थाना अंतर्गत ग्राम गंगाई बरखेड़ा क्षेत्र की है, लेकिन अब इसे गंगाई बरखेड़ा से लगभग 10 किलोमीटर दूर सिवनी टोला में अवैध रूप से चलाया जा रहा है। सिवनी टोला में आबकारी विभाग की नई नीति के अनुसार कोई शराब दुकान नहीं है।

स्थानीय लोगों ने इस अवैध दुकान के विरुद्ध विरोध जताया है, जिसके कारण यह दुकान पहले गंगाई बरखेड़ा में संचालित होती थी। 12 मई 2023 को कलेक्टर द्वारा इस दुकान को निलंबित भी किया गया था, लेकिन फिर भी दुकान गंगाई बरखेड़ा में पुनः संचालित होने लगी। अब फिर 1 अप्रैल 2024 से यह दुकान अवैध रूप से सिवनी टोला में संचालित हो रही है। तिलवारा थाना पुलिस को इस अवैध दुकान की जानकारी नहीं है, जिससे पुलिस की मिलीभगत या लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।

20
1459 views

Comment