कोरिया में कांग्रेस ने पेट्रोल पंप का घेराव किया
कोरिया: कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और ब्लांक अध्यक्ष बैकुंठपुर, बिहारी लाल राजवाड़े के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कोरिया एवं ब्लांक कांग्रेस बैंकुंठपुर ने पेट्रोल और डीजल की किल्लत तथा बढ़ती मंहगाई के खिलाफ पेट्रोल पंप का घेराव किया। इस प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार की मंहगाई नीतियों पर जमकर निशाना साधा गया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से मंहगाई रोकने और ईंधन की आपूर्ति सुचारू बनाने की मांग की। यह आयोजन कोरिया जिले में आर्थिक समस्याओं को लेकर कांग्रेस की सशक्त प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है।