logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का फूटा गुस्सा, महाराणा प्रताप चौक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन

काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महानगर कांग्रेस कमेटी काशीपुर द्वारा रविवार को महाराणा प्रताप चौक पर पेट्रोल, डीजल एवं सीएनजी गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में भाजपा सरकार का जोरदार पुतला दहन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
कार्यक्रम प्रातः 11:30 बजे शुरू हुआ, जहां कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं पार्षद बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर महंगाई वापस लो, जनता पर अत्याचार बंद करो और भाजपा सरकार होश में आओ जैसे नारे लगाए। इसके बाद भाजपा सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर बढ़ती ईंधन कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने सरकार को सवालों में घरते हुए कहा कि लगातार बढ़ रहे पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दामों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। महंगाई के कारण परिवहन से लेकर खाने-पीने की वस्तुओं तक के दाम बढ़ गए हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर केवल जनविरोधी नीतियों पर काम कर रही है।
वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पेट्रोल, डीजल और सीएनजी गैस के दामों में राहत नहीं दी गई तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी तथा जनता के हित में लगातार संघर्ष जारी रखेगी।

21
966 views

Comment