logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय पेंशनर्स का धरना 27वें दिन भी जारी*

*जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय पेंशनर्स का धरना 27वें दिन भी जारी*

जोधपुर। अजय कुमार जोशी। जोधपुर जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर पिछले 4 महीने से पेंशन भुगतान नहीं होने से वित्त संकट का सामना कर रहे वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स भीषण गर्मी के बावजूद भी सैकड़ो की संख्या में विश्वविद्यालय केंद्रीय कार्यालय में धरना स्थल पर उपस्थित रहे ।

आज प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर भंवर सिंह राजपुरोहित,अध्यक्ष प्रोफेसर रामनिवास शर्मा, प्रोफेसर अवधेश शर्मा, प्रोफेसर मांगीलाल वडेरा, वी के शर्मा, ओम जी पुरोहित, बी डी जोशी, प्रोफेसर विनीता परिहार, श्रीमती बीना त्रिपाठी, प्रोफेसर खरता राम पटेल, प्रोफेसर रामजीवन सेंगवा,प्रोफेसर एस एन गर्ग, प्रोफेसर वी एस पालरिया, प्रोफेसर एस के परिहार तथा अनेक परिवार पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाएं उपस्थित रहे।
आज सभी वक्ताओं ने एक स्वर में पेंशन भुगतान नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की अपील की ।
इसी दौरान कुलगुरु ने अपने कार्यालय में जाते समय पेंशनर्स कार्यकारिणी के सदस्यों को अपने कार्यालय में वार्ता हेतु आमंत्रित किया ।कुल गुरु ने अपने जयपुर प्रवास के दौरान महामहिम कुलाधिपति महोदय एवं प्रमुख शासन सचिव वित्त, प्रमुख शासन सचिव उच्च शिक्षा से मुलाकात का संपूर्ण ब्यौरे से कार्यकारिणी सदस्यों को अवगत कराया ।उन्होंने कहा कि जयपुर से पेंशन समस्या के समाधान के विषय में सकारात्मक संदेश है।इसके साथ ही
कुलगुरु ने यह भी कहा कि मैं लगातार प्रयासरत हूं और अगले कुछ दिनों में समाधान की संभावना है। मुझे एक महीने का समय दें तथा धरना प्रदर्शन स्थगित कर दें।
वार्ता के बाद कार्यकारिणी सदस्यों ने बाहर आकर सभी उपस्थित पेंशनर्स को संबोधित किया और कुलगुरु से हुई वार्ता की संपूर्ण जानकारी विस्तार से दी ।

लेकिन उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स ने एक स्वर में आंदोलन जारी रखने का निर्णय किया ।
पूर्व कुलगुरु प्रोफेसर भंवर सिंह राजपुरोहित ने कहा कि जब तक राज्य सरकार पेंशन का समाधान करे तथा स्वीकृति जारी करे तब तक विश्वविद्यालय अपने संसाधन से बकाया पेंशन का तुरंत भुगतान करे तभी वरिष्ठ नागरिकों को राहत मिलेगी ।
अन्यथा इस कागजी कार्रवाई में तो लंबा समय लग जाएगा ।
पेंशनर्स पहले से ही वित्त संकट का सामना कर रहे हैं अब एक-एक दिन निकालना मुश्किल हो रहा है ।

अतः विश्वविद्यालय स्थानीय स्तर पर व्यवस्था कर तुरंत पेंशन का भुगतान करे एवं साथ ही राज्य सरकार से पत्र व्यवहार करें तथा व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से स्थाई समाधान के लिए प्रयास जारी रखें ।

उपस्थित सभी पेंशनर्स ने यह निर्णय किया कि सोमवार दिनांक 18.5. 2026 प्रातः 11:00 बजे पूर्व की भांति कुलगुरु कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन के लिये सभी उपस्थित होंगे।

प्रोफेसर रामनिवास शर्मा
अध्यक्ष
प्रोफेसर कैलाशनाथ व्यास
कोषाध्यक्ष
प्रोफेसर सुखबीर सिंह बेस्
संगठन सचिव

डा लोकेंद्र सिंह शक्तावत
सचिव
अशोक व्यास
संयोजक

1
0 views

Comment