हक की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया
जय आदिवासी युवा शक्ति जयस के 13वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को इंद्रजीत छात्रावास से कृषि उपज मंडी तक भव्य रैली निकाली गई। रैली के पश्चात आयोजित सभा में संगठन के पदाधिकारियों ने आदिवासी अधिकार, शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राजू पटेल ने कहा कि 13 वर्षों में संगठन ने पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों के लिए संगठन ने कई महत्वपूर्ण आंदोलन किए हैं।
जिला अध्यक्ष एवं सेंधवा विधानसभा विधायक मोंटू सोलंकी ने युवाओं को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने पर जोर दिया।
जिला प्रभारी मुन्ना मोरे ने कहा कि आदिवासी समाज आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार समाज का अधिकार है।
प्रदेश प्रवक्ता संदीप नरगावे ने लोकतंत्र को मजबूत करते हुए आदिवासी अस्तित्व की लड़ाई निरंतर जारी रखने की बात कही।
कार्यक्रम के अंत में बद्री सोलंकी ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त