logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्व डेंगू दिवस पर जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन

विश्व डेंगू दिवस पर जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन
जन भागीदारी- जांच करें, सफाई करें और ढकें थीम पर कार्यशाला आयोजित
-----
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में विश्व डेंगू दिवस के अवसर पर इस वर्ष की थीम डेंगू नियंत्रण के लिए जन भागीदारी-जांच करें, सफाई करें और ढकें के अंतर्गत श्योपुर जिले में व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।

जिला चिकित्सालय श्योपुर सहित विकासखंड विजयपुर, कराहल एवं बड़ौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर कार्यशालाएं आयोजित की गई। इसके साथ ही हस्ताक्षर अभियान, डेंगू से बचाव एवं रोकथाम हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम तथा पंपलेट वितरण कर लोगों को डेगूं की रोकथाम के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रमों में आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग का मैदानी अमला एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

सीएमएचओ डॉ दिलीप सिकरवार के निर्देशन में जिला चिकित्सालय श्योपुर में आयोजित कार्यशाला में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एस.एन. बिंदल द्वारा डेंगू के बचाव, रोकथाम एवं नियंत्रण के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि डेंगू एक पूर्णतः रोकथाम योग्य बीमारी है तथा इसके प्रभावी नियंत्रण के लिए जन-सहभागिता एवं सामुदायिक जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। कार्यशाला के दौरान घर-घर जाकर लार्वा सर्वे करने, बुखार के मरीजों की समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने, जल स्रोतों को स्वच्छ रखने एवं कहीं पर भी पानी जमा न होने देने, समुदाय स्तर पर व्यापक जन-जागरूकता आदि बिन्दुओं पर जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर.बी. गोयल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एन. सक्सेना, सर्जिकल विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र सिंह यादव, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जी.के. गोयल, जिला क्षय अधिकारी डॉ. यतेन्द्र सिंह रावत सहित स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ एवं आशा कार्यकर्ताएं उपस्थित रहीं।

विकासखंड विजयपुर में आयोजित कार्यशाला में चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमल खरे, डॉ. अरविंद किरार, डॉ. प्रमोद गहलोत, एमटीएस श्री साहब कुरैशी, बीपीएम श्री दिलीप दंडोतिया एवं बीसीएम श्री कमल किशोर जाटव आदि मौजूद रहें। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ौदा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राघवेंद्र भदौरिया एवं एमटीएस श्री अरविंद गर्ग एवं कराहल में चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुशल, डॉ. पुष्पेन्द्र, एम.आई. श्री नरसिंह गौड़ एवं बीसीएम श्री नवीन यादव सहित स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी विकासखंड स्तरीय कार्यशालाओं में डेंगू से बचाव, रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों ने डेंगू से बचाव का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रमों के दौरान आमजन को डेंगू से बचाव एवं रोकथाम संबंधी जानकारी देने हेतु पंपलेट भी वितरित किए गए, जिससे समुदाय स्तर पर जागरूकता को और अधिक बढ़ावा मिल सके।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur

24
1458 views

Comment