गर्मियों में भी पानी उपलब्ध रहे ऐसे बनाएं अमृत सरोवर- कलेक्टर
गर्मियों में भी पानी उपलब्ध रहे ऐसे बनाएं अमृत सरोवर - कलेक्टर
कलेक्टर ने ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग की योजनाओं की समीक्षा की
जल गंगा संवर्धन अभियान के खेत तालाब, मां की बगिया, निर्माण कार्यों पर रहा फोकस
कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड, समस्त सीईओ जनपद पंचायतों सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने विभाग के विभिन्न निर्माण कार्यों पर गहन समीक्षा की और पूर्ण तथा अपूर्ण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।
विशेष रूप से जल गंगा संवर्धन अभियान 2025-26 और 2026-27 के तहत चल रहे खेत तालाब निर्माण पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि विसंगतियों को दूर कर आपसी सामंजस्य बनाकर कार्य करने निर्देश दिए।
नरेगा अंतर्गत जो कार्य पेंडिंग हैं उन्हें इसी महीने पूरा करने निर्देश दिए। साथ ही मां की बगिया योजना के पूर्ण-अपूर्ण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि स्व सहायता समूह से पौधे तैयार करवाकर उनसे खरीदा जाए।
कलेक्टर ने एक बगिया मां के नाम अभियान अंतर्गत शत प्रतिशत कार्य बारिश से पहले पूर्ण करने निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर जो बन रहे हैं उन्हें ऐसा बनाया जाए जिसमें गर्मी के मौसम में पानी उपलब्ध होना चाहिए।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत छूटे हुए पात्र हितग्राहियों का चयन कर उन्हें लाभ प्रदान किया जाए। साथ ही जो आवास स्वीकृत हुए हैं उन्हें स्टेप बाई स्टेप पूर्ण होने पर जांच कर राशि प्रदान किए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देशित किया कि डोंगल और लॉगिन आईडी जिन अधिकारी/कर्मचारियों को प्रदान की गई है, वे यदि किसी दूसरे व्यक्ति से कार्य करवा रहे हैं तो कोई गलती होने पर जिनको प्रदान की गई, वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत पर सभी सचिवों की उपस्थिति अनिवार्य है और सीईओ जनपद जांच करें कि यदि कोई सचिव अनुपस्थित है तो उनके विरूद्ध कार्रवाई करें।
कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर पूर्ण हो चुके कार्यों की संख्या, गुणवत्ता और समयबद्धता की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि काम की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सीईओ जनपद दूसरों पर निर्भर नहीं रहें स्वयं जाकर कार्य को देखें। यदि सभी अधिकारी मौके पर जाएंगे तो काम अपने आप अच्छा होगा।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind